
डॉ. जय वैरागी
झाबुआ, मध्य प्रदेश के डॉ. जय वैरागी जी दो दशकों से भी ज्यादा समय से हिंदी साहित्य की साधना में समर्पित हैं। उनके कई काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और सभी में वैरागी जी की एक से बढ़कर एक कविताएँ संकलित हैं। उनकी लेखनी से उनके हिंदी साहित्य के वृहद ज्ञान का अंदाजा लगाया जा सकता है, वे अपनी रचनाओं में शब्दों का चयन बहुत खूबसूरती से करते हैं।
नाम: डॉ. जय वैरागी
पता: झाबुआ, मध्य प्रदेश 457661
कार्यक्षेत्र: कार्यपालिक अधिकारी, जनजातीय कार्य विभाग जिला झाबुआ
लेखन: काव्य ऐतिहासिक आलेख शोध प्रबंध
प्रकाशन:
- पयस्विनी (काव्य संग्रह) 2002
- मुमुक्षा (खण्ड काव्य) 2003
- ठहरी हुई नदी (प्रबन्ध काव्य) 2007
- विभक्ता (मुक्त काव्य) 2009
- निर्वेद (लघु काव्य) 2012
- उध्हर्षिणी (विरह काव्य) 2016