
डॉ. विनोद कुमार मिश्र 'कैमूरी'
डॉ. विनोद कुमार मिश्र ‘कैमूरी’ बिहार के कैमूर जिला के नुआंव प्रखन्ड में मोरथ गांव के एक किसान के बेटे हैं, उन्होंने बचपन की पढ़ाई गांव के विद्यालय में, हाईस्कूल धर्मावती नदी के उसपार नागपुर बक्सर से, उच्च शिक्षा (एम ए, पी एच डी भूगोल) आरा, एम ए (अंग्रेजी) विद्यापीठ, वाराणसी, बीएड ग्वालियर से की है।
वे लगभग दस वर्षों तक ग्राम भारती विद्यापीठ रामगढ़ में प्रवक्ता रहे, फिर दिल्ली की यात्रा, वहाँ की जल समस्या को देखते हुये कॉलेज छोड़कर ८०० तालाबों, बावड़ियों, झीलो आदि की खोज, २००७ मे यमुना सत्याग्रह, फिर दिल्ली सरकार की वॉटर बाडी कमिटी के सदस्य बने, ५०० तालाबों का पुनर्निमाण करवाया, फिर गाँव के किसानों को बोरिंग न चलाने की सरकारी नोटिस के खिलाफ आर टी आई में कैमूर, रोहतास के डी एम पर दन्ड लगवाया और लगभग २५००० तालाबों की खोज की।
साहित्य सेवा व गीतसेवा
प्रकाशित
- ताल तलैया दिल्ली के
- पानी रे पानी
- हम कहाँ आ गये
- भोजपुरी रसबुनिया वगैरह
- टी.वी, रेडियो, विभिन्न पत्र पत्रिकाओं मे छपना,
सम्मान
- बिहारी हो तो ऐसा, बिहार सरकार,
- दिल्ली सरकार,
- केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड दिल्ली,
- बिहार सौ के आगे, हिन्दुस्तान अख़बार,
- दैनिक जागरण वगैरह,
संगत
भारत के जलपुरूष राजेन्द्र सिंह, अन्ना हजारे, व देश के तमाम पर्यावरणविदों के साथ
साहित्य सम्मान
- गोबर गणेश साहित्य सम्मान
- भोलानाथ गहमरी गीत गौरव सम्मान
- राजेन्द्र सिंह व अन्ना हजारे द्वारा जलनायक बिहार की उपाधि
वर्तमान में
जलसेवा के साथ ही गीत, गज़लें, ओज, श्रृंगार आदि की हिन्दी और भोजपुरी में रचना

